उरई । सरकारी प्रा. पा./जूनियर विघालय में वितरण किये जाने वाले स्वेटर दिये गये निर्देशानुसार क्रय किये जाये और उनकीक् वालिटी तथा रंग में एक रूप व एक तरह के हों। यह सुनिश्चित किया जाये। उक्त संबंध मंे जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कलैक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित स्वेटर क्रय की जिला स्तरीय समिति की बैठक में कही।
उन्होंने कहाकि स्वेटर वितरण /क्रय हेतु समस्त कार्यवाहियां पूर्ण कर 30 दिन के अन्दर स्वेटर वितरण शत प्रतिश तक रायाजाये। सोमवार 8 जनवरी से विद्यालय खुल जायेगें तो सोमवार को विद्यालय प्रवन्ध समिति की बैठक प्रत्येक विद्यालय मंे कर ली जाये और स्वेटर क्रय हेतु ऐजेन्सी निर्धारित कर ली जाये और उनसे कुटेशन आमंत्रित करने हेतु इसका प्रचार-प्रसार करा दिया जाये कुटेशन के साथ सैम्पिल मांगा जाये और जिस एजेंन्सी का क्रय हेतु निर्धारित किया जाये उसे शीघ्र स्वेटर आपूर्ति के निर्देश दिये जाये और इसका विषेश ध्यान रखा जाये कि स्वेटर की ऊन की क्वालिटी रंग आदि सही हो और सैम्पिल से मिलान कराया जाये। स्वेटर की ऊन की क्वालिटी जिला उद्योग केन्द्र से जांच करायी जाये। स्वेटर बच्चों के नाप के अनुसार दिये जाये। एजेन्सी को भुगतान एकाउण्टपेई चेक द्वारा किया जाये। नगद भुगतान किसी भी दशा में न किया जाये। स्वेटर का वितरण माननीय सांसदजी, विधायक, एवं जन प्रतिनिधियों से कराया जायें। प्रधान एवं बच्चों के अभिभावक की उपस्थिती कार्यक्रम में रहे। 16 जनवरी 2018 तक 80 प्रतिशत स्वेटर वितरण अनिवार्य रूप से कराये।
जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शाही ने बैठक में जानकारी दी कि जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की संख्या 118853 है । इन्हें स्वेटर दिया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु आंशिक धनराशि प्राप्त हो गयी है एजेन्सी को 75 प्रतिशत भुगतान किया जाना है शेष 25 प्रतिशत भुगता नस्वेटर की क्वालिटी सैम्पिल से मिलकर ली जानी है। 6 जनवरी से यह स्वेटर विपरण किया जाना है इसलिये व्यक्तिगत रूप से बाजार में अच्छी क्वालिटी के स्वेटर निर्धारित मूल्य लेकर बच्चों मंे वितरित कराये गये है। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्रता से स्वेटर वितरण कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, उप जिलाधिकारी उरई अक्षय त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






Leave a comment