कदौरा(उरई )। कदौरा नगर पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक में नगर के लिए बिजली, पानी, सड़क निर्माण, गौशाला, स्टेडियम के लिए 10 करोड़ तक के विकाश कार्य का बजट पास किया गया जिसमे आज नगर पंचायत अध्यक्ष जमीर आलम एवं अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, लिपिक मैथिलीशरण गुप्ता सहित सभासदों द्वारा बैठक कर चर्चा की गयी।
ज्ञातव्य हो कि नगर पंचायत कदौरा में हुए प्रथम बोर्ड की बैठक में दस करोड़ के विकास कार्यो का बजट पास किया गया। जिसमे अध्यक्ष जमीर आलम एवं अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे के नेतृत्व में लिपिक मैथिली शरण द्वारा सभासदों की मौजूदगी में विकाश कार्यो की चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया प्रत्येक वार्ड में 25 नए इण्डिया मार्का हैण्ड पाइप लगवाये जायेंगे वही 1000 मीटर की पाइप लाइन नगर में डलवाई जायेगी साथ ही नगर में 100 नवीन विधुत पोल लगवाये जायेंगे एव सिलैटर होम की स्थापना सहित नगर स्टेडियम में दो बड़े हाल का निर्माण होगा साथ ही चार करोड़ की लागत से सम्पूर्ण नगर में आर सी सी नाला व् इंटर लाक अहमद अली के मकान से बेरी रोड तक होगा एव गौशाला में टीन सेट,दुकाने व् चार दीवारी निर्माण करवाया जायेगा बैठक में उक्त सौगात को लेकर अध्यक्ष जमीर आलम,ई ओ शुशील दोहरे,लीपिक मैथिली शरण सहित सभासद इमरान, जमीला, खेमा, सूर्यान्शु पुरवार, शाने रजा,देवीदीन,मुराद बख्स,रविशंकर,पिंटू,विजय, इश्तयाक, तुलसीराम सहित नगर पंचायत कर्मी भारत प्रजापति,रामबाबू आदि मौजूद रहे।






Leave a comment