कालपी (उरई )। नगर पालिका परिषद कालपी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बैकुंठी देवी की अध्यक्षता में बोर्ड के सदस्यों की प्रथम बैठक खुशनुमा माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने उपस्थित होकर विकास कार्यों के बारे में व्यापक रूप से चर्चा की।

बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था के लिए मोबाइल, टॉयलेट, सफाई सामग्री, उपकरण को क्रय करने पर प्रस्ताव पेश किया गया। इसी प्रकार प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत सामग्री, उपकरण एवं मरम्मत की वस्तुओं को खरीदने पर प्रस्ताव पेश किया गया।नगर के आधा दर्जन स्थानों में यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया गया। वन विभाग के अमलतास ग्रह से टरनर्नगंज मेन बाजार होकर फुल पावर चौराहे तक निकली सड़क में डिवाइडर रोड, प्रकाश व्यवस्था एवं निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। नगर के चौमुखी विकास के लिए पुलिया, नाली ,सड़क व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय तथा अन्य निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव पेश हुआ। मीटिंग में 11 प्रस्ताव पेश किए गए। बैठक में भारत सिंह यादव अरविंद सिंह यादव, आबिद खान, हासिम खान, कमलेश चतुर्वेदी , अतुल सिंह चौहान, सुनील गुप्ता, दिलीप पाठक, वैभव बिश्नोई, प्रीति सिंह, श्याम सिंह यादव, अनिल निषाद समेत 25 वार्ड सदस्य तथा पदेन सदस्य विधायक नरेंद्र सिंह जादौन प्रमुख रुप से मौजूद रहे। बोर्ड मीटिंग में सुशील कुमार दोहरे अधिशाषी अधिकारी, तोताराम अकाउंट, हरिभूषण सिंह चौहान मुख्य रुप से उपस्थित रहें।

Leave a comment