उरई । सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक साथ चार दुकानों के ताले चटकाते हुये चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह सरगना सहित पांच साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े गये सरगना के पास से 21 हजार रुपये की नकदी, नकबजनी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण लोहे का पाइप, रेती, कटर के साथ ही पांच जैकेट, तीन पैंट, दो कम्बल, दो साडि़यों के साथ दो देशी तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद किये।

चोरी की घटना का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विगत दिवस नगर के मुख्य बाजार में चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना का खुलासा करने के लिये पुलिस टीमें चोर गिरोह की तलाश में जुटी हुयी थी। बीती रात सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का माल बेंचने के लिये रेलवे स्टेशन उरई के पास पोस्ट आफिस के सामने खड़े हैं । इसके बद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गैंग लीडर नितिन पुत्र कैलाश निवासी पचवारा थाना उल्दन जिला झांसी, भूपेंद्र सिंह उर्फ भोंपू पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी पचवारा जिला झांसी, कैलाश मीणा पुत्र दूलजी मीणा निवासी बस्सी मकोड़ा थाना सदर बांशबाड़ा राजस्थान, हरीश मीणा पुत्र लालू मीणा निवासी जरी थाना बुंगडा जिला बांशवाड़ा व राजेश मीणा पुत्र गोपाल मीणा निवासी बड़ी थाना कोतवाली बांशवाड़ा राजस्थान निवासी अबसी को मौके पर पहुँच कर दबोच लिया । जब पुलिस टीम ने पांचों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 21 हजार रुपये की नकदी, नकबजनी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण, लोहे का पाइप, रेती, कटर के साथ ही पांच जैकेट, तीन पैंट, दो कम्बल, दो साडि़यों के साथ दो देशी तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस टीम का कहना है  कि गिरफ्तार सभी बदमाश गैर प्रांत व गैर जनपद के  अभ्यस्तरत अपराधी हैं। शातिर चोरों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मतीन खान सर्विलांस प्रभारी, उप निरीक्षक साबिर अली, परमेंद्र सिंह, राजेश मिश्रा के साथ ही सर्विलांस सैल टीम के गौरव वाजपेयी, शोएब आलम, जगदीशचंद्र, पवन, शैलेंद्र चौबे व स्वाट टीम के मनोज सोनकर, रवि भदौरिया, करमवीर, नीतू, शैलेंद्र चौहान, प्रदीप, लक्ष्मण सिंह व महेश यादव के नाम शामिल हैं।

Leave a comment