
0 भंते बुद्ध प्रकाश पटना ने अन्धविश्वास का किया भंडाफोड
उरई। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जालौन के तत्वाधान में बंचित समाज में शिक्षा की जननी भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उनके द्वारा खोले गए प्रथम विधालय की स्मृति को शिक्षा दिवस के रूप में रघुवीरधाम उत्सव गृह में मनाया गया। कार्यक्रम का मंगलारम्भ भंते श्रद्धेय बुद्धप्रकश पटना (विहार) एवं जिला वन्य अधिकारी बीएल अहिरवार ने तथागत की प्रतिमा पर मोमवत्ती जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चै. सुंदर सिंह शास्त्री ने तथा संचालन रामकुमार गौतन ब्लॉक अध्यक्ष कुठौन्द ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार विद्रोही प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि साबित्री बाई फूले ने अपने पति ज्योतिवा फूले के साथ मिलकर हक बंचित समाज व महिलाओं को शिक्षित करने का वास्तविक कार्य किया। इस लिए शिक्षा की वास्तविक देवी सावित्री बाई को राष्ट्र को भूलना नहीं चाहिए बल्कि फूले दम्पति को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भगवत पटेल जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन, रामगोपाल वर्मा खंड शिक्षाधिकारी रामपुरा, आनंद भूषण खंड शिक्षाधिकारी कुठौन्द, सर्वेश कुमार सिंह खंड शिक्षाधिकारी कदौरा, राजेश कुमार भारती प्रदेश संगठन मंत्री, विमल आजाद भारती प्रदेश प्रवक्ता, दीपक कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि ने सावित्रीबाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन्य अधिकारी बीआर ने कहा कि फूले दम्पत्ति ने तत्कालीन सामाजिक बुराइयां छुआ-छूत,जाति-पाति, महिला मुंडन प्रथा, सती प्रथा बाल विबाह को दूर करने व सभी को शिक्षित करने विधवा विवाह को बढ़ाव दिया। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप जाटव,उमाशंकर भास्कर, अखिलेश श्रीवास ,रमाकांत शाक्यवार, अमृतलाल शाक्यवार, रामकुमार श्रीवास, मिस्टर सिंह, रामप्रकाश गौतम, भूपेंद्र दोहरे, राजेन्द्र सिंह, वीरेंद्र बौद्ध, अनिल कुमार, दीन दयाल श्रीवास, अजय प्रकाश श्रीवास, केके शिरोमणि, दीपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गौतम, श्रद्धानंद शाक्यवार, अरविंद खाबरी, सुनील दत्त चैधरी, दीपक वर्मा, रामदयाल शाक्यवार देवेन्द्र सिंह, जेपी नरवरिया,शैलेन्द्र कुमार, गयाप्रसाद, किशन बाबू टेलीफोन, सुरेन्द्र कुमार जल निगम,डा. गोविन्द सुमन, अशोक कुमार, अमर दोहरे सिंह, पुनीत भारती, चंद्रशेखर भारती, शैलेश कुमार, सिद्धार्थ उदयवीर, सुनील गौतम, मानसिंह दोहरे, प्रदीप दोहरे ,देवेन्द्र जाटव, मलखान सिंह, राजकुमार वर्मा, सुनील कुमार, अभिलाख, नाथूराम, प्रेमनारायण सिंह, उदयकरण राजपूत, महेंद्र कुमार वर्मा, दीपक वर्मा, सुरेश कुमार, राजकुमार, रूपसिंह, रोहित वर्मा, राममिलन वर्मा, राजीव भास्कर, अमरसिंह गौतम, अनिल गुप्ता, रमाकांत दोहरे कुसुमलता चैधरी, सुनीता बौद्ध, ऊषा सिंह, अर्चना बौद्ध, गीता भारती, रेखा वर्मा, चै.किरण शास्त्री, मन्जुला बौद्ध, सुमन शिरोमणि, अनीता चैधरी, नीतू वर्मा, रीना चैधरी, आशा दोहरे, निशा, सीमा सुमन,सुशीला,एस पी वर्मा, संतोष कुमार, अम्बिका प्रसाद, अरविंद कुमार, महेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षिक शिक्षिकाएं व मिशनरी सामाजिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे भंते बुद्ध प्रकाश ने अन्धविश्वास का भंडाफोड़ करने वाला अनोखा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने सराहना की। अजय गौतम महाराज की संगीत टीम ने सामाजिक चेतना के गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को फूले-अम्बेडकर स्म्रति चिन्ह व उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिला एसोसिएशन का कलेंडर भेंट कर विदा किया गया।






Leave a comment