जालौन-उरई । बुन्देलखण्ड एडवोकेट एसोसिएशन मुसिंफ कोर्ट जालौन के तत्वावधान में आज अधिवक्ता ने अधिवक्ताओं के चेम्बर निर्माण तथा वर्षों से लंबित मामलों के लिए अतिरिक्त न्यायालय की स्थापना को लेकर शांति पूर्ण क्रमिक अनशन किया।

शनिवार को मुसिंफ मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने अपनी दो मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया।एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीज अहमद खान ने बताया कि अधिवक्ताओं ने अनशन के माध्यम से मांग की है न्यायालय के नय भवन में अभी अधिवक्ताओं के चेम्बरों का निर्माण नहीं हुआ है जिसके कारण वह सर्दी गर्मी बरसात सभी मौसमों में दिक्कत होती है। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेम्बर का निर्माण कराया जाय। अध्यक्ष ने बताया कि मुसिंफ न्यायालय में 1982 तक के क्रमनल तथा फोजदारी के मामले विचारधीन है। न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त न्यायालय का निर्माण कराया जाय जिससे पीड़ित को समय से न्याय मिल सके। बुन्देलखण्ड एडवोकेट एसोसिएशन मुसिंफ कोर्ट जालौन के बैनर तले सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ क्रमिक अनशन न्यायालय के बंद होने तक। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव उमेश दीक्षित उपाध्याय सन्तोष कुमार यादव भूपेंद्र लिटौरिया शैलेन्द्र श्रीवास्तव रामलखन सिंह महेश सोनी राम लखन राठौर पिन्टू द्विवेदी विजय कृष्ण सक्सेना प्रमोद कुमार समेत कई अधिवक्ता उपस्थिति थे।

Leave a comment