उरई। बूथ लेबिल एजेंट मतदाता पुर्नरीक्षण कार्यक्रम में 7, 21 व 28 जनवरी को अपने बूथों पर जाकर बीएलओं के साथ मिलकर अधिक से अधिक नये वोट बनवाए और फर्जी वोटों को कटवाने का काम करे। उक्तबात सपा जिलाध्यक्ष बीरपाल सिंह यादव दादी ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कही।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी सहकारिता चुनाव में रूचि लेकर भागीदारी करे और अपनी -अपनी सहकारी समितियों से डेलीगेट बनाकर सहकारिता चुनाव में अपना कब्जा बरकरार रखते हुए सपा का परचम फहराये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सात जनवरी से 28 जनवरी तक होने वाले मतदाता पुर्नरीक्षण कार्यक्रम में रूचि लेकर अपने वोट बढ़वाये ताकि आगामी समय में हमें उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कारनामों से जनता बुरी तरह बेहाल और आक्रोशित है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्या का निराकरण करने के लिए हरसंभव प्रयासरत रहे। आगामी समय 2019 लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से सपा के पक्ष में होगा। बैठक के अंत में शिवशंकर यादव गिरथान, व रामकुमार प्रधान हरदुआ की अनु बहू के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, शिवराम कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव बजरिया, महेन्द्र कठेरिया, जमीपाल सिंह गुर्जर, पूर्व चेयरमैन जालौन गुलाब जाटव, राजीव शर्मा, रामरतन प्रजापति, शाकिर अली, सरनाम यादव, हाजी अजहर बेग, राजकुमार त्रिपाठी मांडवी निरंजन, रेखा परिहार, मीरा राठौर, मधुश्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, रविन्द्र यादव, तेज प्रताप यादव, पुष्पेन्द्र यादव, दीपू यादव, महेन्द्र गुर्जर, शिवेन्द्र यादव, मो. तारिक, शफीर्कुरमान, रमेश रैला, भानु राजपूत, भानुवर्मा, संजीव निरंजन, जीवन बाल्मीकि, नरेन्द्र गुप्ता, मिर्जा साबिर बेग, महबूब मंसूरी, महेश विश्वकर्मा, लोचन दाऊ, नत्थू कुशवाहा, नृपेन्द्र सिंह सेंगर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a comment