जालौन-उरई । कोतवाली परिसर में तहसीलदार जितेन्द्रपाल सिंह तथा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एक शिकायत पंजीकृत हुई। मौके पर टीम भेजकर उसका निस्तारण करा दिया गया।

कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में हाकिम सिंह पुत्र नन्हें निवासी उरगांव ने गांव में आम रास्ते में अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद समाधान दिवस प्रभारी ने उपनिरीक्षक तथा लेखपाल को मौके पर भेजकर आम रास्ते का अतिक्रमण हटवा कर शिकायत का निस्तारण करा दिया है। इस मौके पर उपनिरीक्षक सोवरन सिहं यादव बृजकुमार यादव सतीश कुमार यादव उमेश सिंह तथा कानून गो नारायण दास राठौर बाबू राम राठौर समेत सभी लेखपाल उपस्थिति थे।

Leave a comment