जालौन-उरई । शराब पीकर रेस्टोरेंट में उत्पात मचा रहे दो युवकों   को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।शुक्रवार की रात को कैपिटल रेस्टोरेंट में शराब पीकर दो युवक उत्पात मचा रहे थे। रेस्टोरेंट में हो रहे हुल्लड़ की सूचना रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट में उत्पात मचा रहे युवक साल सिंह सेंगर पुत्र ईश्वरी सिंह तथा शिवम त्रिपाठी पुत्र विवेक त्रिपाठी निवासीगण मुहल्ला बापू साहब कस्बा जालौन को गिरफ्तार कर लिया है तथा चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment