उरई । बार एसोसिएशन के सचिव अजय पाण्डेय की पूज्य माता जी का आज देहावसान हो गया जिससे शोक की लहर व्याप्त हो गई । समाचार आने के बाद बार एसोसिएशन की आपात शोक सभा अध्यक्ष भूपेन्द्र विक्रम वेद की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर अजय पाण्डेय से गहरी संवेदना जताई गई । राजीउर्रहमान , विनय पाण्डेय , राघव दास प्रजापति , अनुज शर्मा , हरचरण ताहरपुरी आदि उपस्थित थे । उनकी अंत्येष्टि का रविवार को स्थानीय मोक्षधाम में होगी ।






Leave a comment