उरई। सदमें से परेशान किसान रात भर खेत में पानी लगाकर सबेरे घर लौटा वैसे ही उसे दिल का दौरा पड़ गया और कुछ ही देर में उसके प्राण पखेरू उड़ गये।

सिरसाकलार थाने के खड़गुई के निवासी मुलू (55वर्ष) रविवार को रात भर खेत में पानी लगाते रहे। सोमवार को सुबह 8 बजे के लगभग वह घर वापस लौटे वह कुछ देर बैठ ही पाये थे कि अचानक उनको सीने में तेज दर्द हुआ और वे लोटपोट हो गये। इसी के साथ वे कुछ ही देर में वे चल बसे।

मुलू खराब आर्थिक हालत के कारण परेशान थे। उनके दो बेटे हैं जिनका विवाह हो चुका है। पूरा परिवार 10 बीघा पुस्तैनी खेती पर आश्रित था। उस पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की दमरास शाखा का 75 हजार रुपये कर्ज अलग चढ़ा था। दिन भर वे इसी चिंता में घुले रहते थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सदमा और हीटस्ट्रोक उनके मौत की मुख्य वजह साबित हुआ।

Leave a comment