
रामपुरा(उरई )। नगर पंचायत रामपुरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए क्षेत्रीय विधायक ने पांच कूड़ा रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कूड़ा रिक्शों को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन ने उपस्थित नगर के लोगों से अपील की कि वह घर का कूड़ा दरबाजे के सामने एकत्रित करे जहां से कूड़ा रिक्शा मौके पर पहुंचकर हर दरबाजे से कूड़े का कलेक्शन करेगे। जिससे नगर को स्वच्छ बनाया जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की हीलाहवाली नही करेगे। नगर के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह कूड़ा इधर उधर न फैलाये और अपना कूड़ा दरबाजे पर आने वाले कूड़ा रिक्शा में ही डाले। जिससे स्वच्छता के संदेश को सफल बनाया जा सके। उन्हांेने नगर के लोगों से अपील की कि स्वच्छता अभियान में आप सब लोग हमारा साथ दो हम शहर को जगमग कर देगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधौगढ राजकिशोर गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक शिवकुमार सिंह, अरूण कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, वार्ड सभासद सानूशाह, गुड्डी देवी गयात्री देवी, रामलला, कढ़ोरे, इकबाल मोहम्मद, कुलदीप गुर्जर, महेन्द्र, प्रभादेवी, गुड्डू खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a comment