
उरई। जाटव समाज विकास महासभा उत्तर प्रदेश का 25 वां स्थापना दिवस बघौरा में केएस विद्यालय में बड़ी धूमधाम से प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में मनाया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा के बिना अधूरी है। बाबा साहेब डा. अंबेडकर के आदर्शो व सिद्धांतों पर चलकर समाज का उत्थान संभव है। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त कर युवाओं में घर कर रही बुरी आदतों से निजात पाने से तरक्की के रास्ते खुले सकते है। उन्होंने महासभा के 25 वर्षो की सकारात्मक पहलुओं पर वृहद चर्चा की। महासभा के जिलाध्यक्ष रामसेनही जाटव एवं शहर अध्यक्ष बलराम जाटव ने जिले में सामाजिक गतिविधियों को बताते हुए कहा कि समाज में आपसी मनमुटाव, विवादों तथा रचानात्मक कार्यक्रमों को आगे बढाया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम है। प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. मनमोहन जाटव एवं प्रदेश मंत्री जगदेव प्रसाद जाटव ने प्रदेश संगठन की और अधिक गतिशील व प्रभावी बनाने के लिए जिला इकाईयों का गठन किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण जाटव ने महासभा की सभी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए संगठन में अनुशासनबद्ध तरीके से कार्य करने का आवाहन किया। जिला उपाध्यक्ष बीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं महामंत्री माताचरण जाटव तथा हरदास मास्टर तीतरा ने जिले में प्रस्तावित जन चेतना सम्मेलनों के कराये जाने की तैयारी से महासभा को अवगत कराया। नगर उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद फौजी, इंजी. दुर्गा प्रसाद व वित्तमंत्री रामबाबू लहचूराा ने संगठनात्मक मजबूती हेतु अनेक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश प्रसाद प्रधानाचार्य व मीडिया प्रभारी राजेश जाटव ने पूर्व में किये गए कार्यो एवं वर्तमान में किए जा रहे कार्यो का तुलनात्मक ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासभा के इलाहाबाद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कल्याणी, बांदा के जिला मंत्री विनोद कुमार, पूर्व प्रधान परशुराम बरैया, लालराम एड, लुहरगांव, सतीश चंद्र, जितेन्द्र कुमार, पुरन सिंह जालौन, अरूण कुमार खकसीस, डा. अखिलेश, प्रशांत, राजाराम भेंड, भरतलाल जाटव, खनुआ ने महासभा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।







Leave a comment