उरई। बहुजन समाज पार्टी की बैठक डा.घनश्याम अनुरागी पूर्व सांसद के आवास पर की गई जिसकी अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने की जिसके मुख्य अतिथि डा. घनश्याम अनुरागी पूर्व सांसद थे।

पंद्रह जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  मायावती का 62 वां जन्म दिवस समारोह जन कल्याणकारी दिवस के रूप में ईशा वेकटेश विवाह घर जेल रोड पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बैठक में जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों से अपील की गई कि उक्त कार्यक्रम में प्रातः दस बजे पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए। बैठक में डा. ब्रजेश जाटव मंडल जोन इंचार्ज, रामशरण जाटव, हीरालाल चैधरी जिला जोन प्रभारी, अल्ताफ खान जिला उपाध्यक्ष, उदयवीर दोहरे जिला महासचिव, रविन्द्र सिंहं राजावत जिला पंचायत सदस्य, अरविंद निरंजन, श्रीपाल, अनिल पटेल, मनमोहन जाटव, पूरन प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष, मूलशरण कुशवाहा, मानसिंह पाल, जितेन्द्र दोहरे, धीरज पहारिया, जितेन्द्र गौतम, ब्रजमोहन कुशवाहा, कामता प्रसाद वर्मा, अनिल चौधरी, रमेश खाबरी, सुनील, रामदास कुशवाहा, रईस खान, अनुभव चतुर्वेदी, जावेद अख्तर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment