उरई। शहर में अमूल और पराग के दूध की सरेआम कालाबाजारी हो रही है जबकि प्रशासन को खबर तक नही है।
कोंच बस स्टैण्ड और जिला परिषद तिराहा जैसे जिला प्रशासन की नाक के नीचे के स्थानों पर अमूल और पराग के दूध के पैकेट मनमाने दामों पर बेंचे जा रहे हैं। अमूल के आधा लीटर के पैकेट पर 27 रुपये 50 पैसे एमआरपी लिखी है लेकिन दुकानदार 29 से 30 रुपये वसूल रहे हैं। पराग के आधा लीटर के पैकेट की एमआरपी तो केवल 27 रुपये है लेकिन 30 रुपये वसूले जा रहे हैं।
मनमानी कीमत मांगने पर अगर कोई ग्राहक विरोध करता हैं तो दबंग दुकानदार उसके साथ झगड़ा तक करने पर आमादा हो जाते हैं। बताया गया है कि वाणिज्यकर विभाग से भी इसकी शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इसलिए कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।







Leave a comment