उरई। जालौन के एतिहासिक बराही देवी मेला और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को पूरे धूमधाम से सांसद और विधायकों ने फीता काटकर किया।

हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बराही देवी मेला का फीता काटने के बाद सांसद भानुप्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने बराही देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद वहां बनी मजार पर चादर चढ़ाई।

बाद में उनके पंडाल में पहुंचने के बाद आरएस एजूकेशन सेंटर के छात्रों ने स्वागत गीत के उपरांत राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संदेश देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व सभासदों ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उदयन पालीवाल ने की। उनके अलावा जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, उरई नगर पालिका के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, भाजपा के नगर अध्यक्ष कुशल पाल गुर्जर, कैलाश वर्मा, अनिल याज्ञिक, विजय शर्मा छिरिया, लक्ष्मीकांत शाक्य, सोनू, सभासद सौमिल याज्ञिक, सुरेंद्र कुशवाहा, शिवराम जाटव, मिथलेश, सरवर, नफीस व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment