
झाँसी। जालौन के उरई से शुरू हुआ ब्राइट इंडिया वॉयलेट अब प्रदेश के अन्य शहरों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगा है। इसके फाउण्डर राहुल सिंह तोमर ने आज झाँसी के तालपुरा में ब्राइट इंडिया वॉयलेट की ब्रांच का शुभारंभ फीता काट कर किया। उन्होंने बताया कि यह पेटीएम की तर्ज पर कार्य करता है। उसी प्रकार तेजी से लोग इसे स्वीकार भी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इससे जुडऩे और लाभ लेने का आग्रह किया। इस मौके पर आरके पांडेय, दिनेश जैसारी, प्रमोद गुप्ता, कालीदास, वीरू प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।








Leave a comment