उरई। कालपी में हाइवे पर घमासान के कारण आये दिन लगने वाली जाम की समस्या के निराकरण के लिए नव निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष वैकुंठी देवी के प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने सार्थक पहल की है।

इसे लेकर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पुरुषोत्तम लाल से वार्ता कर जल्द ही सड़क चैड़ीकरण कराने या फ्लाईओवर का काम शुरू कराने का आग्रह किया। इस पर परियोजना निदेशक ने बताया कि न्यायालय के आदेश के कारण भूमि अधिग्रहण हेतु गजट का प्रकाशन कराया जाना है जिसके लिए पत्रावली मुख्यालय दिल्ली पहुंचा दी गई है। ऊपर से अनुमोदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तत्परता पूर्वक शुरू कर दी जायेगी।

 

 

Leave a comment