उरई। शीत लहर ने खेतों की रखवाली कर रहे एक और किसान की जान ले ली। महेबा विकास खंड के ग्राम देवकली निवासी किसान रामलखन (50वर्ष) अन्ना जानवरों से रखवाली के लिए रविवार को रात भर खेत पर रहे जिससे उन्हें ठंड बैठ गई। तेज दर्द उठने पर जब वे घर आये तो परिजन उनकी हालत देखकर फौरन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां से डाक्टरों ने उनको रेफर कर दिया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।







Leave a comment