उरई। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में स्थानीय डीवी डिग्री कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग की सेवा निवृत्त अध्यक्ष डा. जयश्री की पुस्तक का विमोचन किया गया।

शंख घोष की चयनित कविताएं नाम से प्रकाशित डा. जयश्री की पुस्तक का विमोचन प्रख्यात कवि और समीक्षक ओम निश्चल ने किया। दिव्यांश प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक में प्रख्यात बांग्ल कवि शंख घोष की 81 कविताओं का हिंदी अनुवाद किया गया है।

इस अवसर पर ओम निश्चल ने कहा कि शंख घोष बांग्ला के आधुनिक कवियों में शीर्षस्थ एवं सबसे ज्यादा चर्चित कवि हैं। ज्ञानपीठ पुरस्कार और साहित्य अकादमी परस्कार से सम्मानित शंख घोष की कविताओं की विशेषता है। रोजमर्रा की जिंदगी की अनुभूतियों को बेवाक शब्दों में रख देना। उन्होंने बल देकर कहा कि यह पुस्तक हिन्दी साहित्य के लिए बड़ा योगदान है एवं दिव्यांश प्रकाशन के लिए यह विशेष उपलब्धि है।

इस अवसर पर कवि डा. राजेश ठाकुर, महेश सक्सेना, दिलीप पुरवार, नीलिमा, मंजूश्री घोष, स्वाति कुंडू, डा. राजेंद्र पुरवार, सद्धाग्य पांडेय आदि साहित्यकार एवं पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a comment