
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात स्टेयरिंग फैल हो जाने से महोबा डिपो की रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। जिससे लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गये। घायलों में नौनिहाल और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को पहले कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बाद में चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बीती रात दिल्ली से आ रही रोडवेज बस अचानक स्टेयरिंग फैल हो जाने से कुठौंद थाना क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई। जिससे कई यात्री घायल हो गये। घायलों में पांच वर्षीया सुचेता और तीन वर्षीया मीनू पुत्री परीक्षत निवासी राठ के अलावा सहबाई (55वर्ष) पत्नी जय सिंह, मोहिनी (18वर्ष) पुत्री परीक्षत, अर्चना पुत्री परीक्षत, मो. हासिम (55वर्ष) निवासी मोहनपुरा जालौन, जय सिंह (58वर्ष) निवासी राठ, रामऔतार (40वर्ष) निवासी मोतीकटरा महोबा और मीरा देवी (38वर्ष) पत्नी हरदयाल निवासी खरेला महोबा शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसने एंबलेंस बुलवाकर सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में पहुंचवाया।







Leave a comment