उरई। यूथ फ्रंट गरमदल की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर रामेश्वर वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए। अतुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन सदा ही ताकतवर और विशेष सुविधा भोगी वर्ग के अंदर भय पैदा करता है। नेताओं और मीडिया का असली कर्तव्य लोगों को संकीर्ण विचारों से बाहर निकालना है न कि अज्ञानता का प्रसार करना। वर्ग चेतना ही शहीदे आजम भगत सिंह का असली सपना था।

इस अवसर पर झांसी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने छात्रों और नौजवानों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। जिलाध्यक्ष यतेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष साहुल सेंगर, नगर अध्यक्ष रोहित गौतम, मीडिया प्रभारी गोपालजी तिवारी, महामंत्री मनीष प्रताप चैधरी, हरीओम तिवारी, राहुल सिंह, नितिन कांत, विशाल सिंह, आकाश कुशवाहा, सुनील हिंदुस्थानी, एमडी कालपी चुंगी, रजत कुमार, नितिन, निहाल खान, शोभित वर्मा, आयुष गुर्जर, शिवम शाक्य, हिमांशु दीक्षित, सौरभ, अवधेश, यश सेंगर, मंयक सक्सेना, वरुण कुशवाहा, अभिषेक श्रीवास्तव, आलोक शंकर, राहुल सेंगर, छोटू पवार, शोहिल खान, मोहित ठाकुर, प्रखर, अंकित अनुरागी, निशांत अनुरागी, शैलेंद्र सिंह राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment