उरई। रोडवेज द्वारा उरई से बाया जगम्मनपुर, कैला देवी के लिए जाने वाली बस के समय में घाटे को देखते हुए परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह बस उरई से अपरान्ह 12.45 बजे की बजाय सुबह 6.30 बजे प्रस्थान करेगी।
उक्त जानकारी देते हुए राज्य परिवहन निगम के उप क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्वत ने बताया कि अभी तक यह बस दोपहर 12.45 बजे उरई से चलकर शाम 3 बजे जगम्मनपुर पहुंचती थी इसके बाद चकरनगर से उदीमोड़ होती हुई आगरा से कैला देवी जाती थी। लेकिन क्षेत्रीय लोगों की मांग पर अब यह बस सुबह 6.30 बजे उरई से चलाई जायेगी जो 8 बजकर 25 मिनट पर जगम्मनपुर पहंुचेगी। आगे यह बस चकरनगर से उदीमोड़ की ओर सीधी न जाकर बाया बकेबर इटावा होते हुए आगरा से कैला देवी जायेगी।
उन्होंने बताया कि उरई से पहले बस 7 बजे सुबह जालौन पहुंचेगी। 7 बजकर 40 मिनट पर बंगरा, 8 बजकर 5 मिनट पर माधौगढ़, 8 बजकर 15 मिनट पर रामपुरा और 8 बजकर 25 मिनट पर इसका आगमन जगम्मनपुर होगा। इसके बाद जगम्मनपुर होते हुए यह बस 10 बजकर 20 मिनट पर इटावा पहुंचेगी। यहां से सिकंदरा, फिरोजाबाद होती हुुई 2 बजे दोपहर आगरा के बस स्टैण्ड पर और फतेहपुर सीकरी होते हुए शाम 7 बजकर 20 मिनट पर कैला देवी पहुंच जायेगी।
इसी प्रकार वापसी में बस कैला देवी प्रातः 8 बजे चलकर 8 बजकर 40 मिनट पर करौली और 1 बजकर 45 मिनट पर आगरा की ईदगाह डिपो पर पहुंचेगी। वहां से शाम 5 बजकर 45 मिनट पर इटावा, रात में 7 बजकर 50 मिनट पर जगम्मनपुर, 8 बजकर 10 मिनट पर रामपुर और अपने अंतिम मुकाम उरई में रात 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।







Leave a comment