कोंच-उरई । गरीब तबके के लोगों को भीषण सर्दी से लडऩे के लिये थोड़ी सी ताकत देने का संकल्प लेकर तमाम संस्थायें आगे आकर उन्हें कंबल प्रदान कर रहीं हैं। रविवार को स्वामी विवेकानंद वर्सेटाइल स्कूल की ओर से तकरीबन साढे तीन सौ गरीबों को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कंबल प्रदान करते हुये कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। इससे आत्मिक सुख की अनुभूति तो होती ही है, इससे पुण्य अर्जन और परमात्मा से साक्षात्कार का भी दिव्य कार्य होता है।

उरई रोड स्थित स्वामी विवेकानंद वर्सेटाइल स्कूल परिसर में रामकृष्ण मिशन निर्धन राहत कार्य में आईटीसी के सौजन्य से कंबल वितरण का कार्य शिक्षण संस्था के तत्वाधान में रविवार को इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य तथा लखनऊ से आये जीतेश, सर्वेश, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा के बिशिष्टï आतिथ्य में संजोया गया। इस कार्यक्रम में इलाके के सैकड़ों गरीब कंबल की आस में पहुंचे थे। लगभग साढे तीन सौ कंबलों का वितरण किया गया, विधायक ने कहा कि यूपी की योगी सरकार गरीबों के कल्याण के लिये तमाम योजनायें संचालित कर रही है जिनका लाभ गरीबों को मिल रहा है। सर्दी में सरकार की ओर से भी तहसील में कंबल भेजे गये गये थे जिनका वितरण किया जा चुका है और जो भी गरीब कंबल पाने से वंचित रहे हैं उन्हें भी जल्दी ही कंबल मिलेंगे। इस दौरान मनमोहन दीक्षित, मीरा पटेल, शंभू पटेल, सुरेन्द्रकुमार, नीरज पटेल, दिलीप पटेल, पंकज पटेल, मीरा अग्रवाल, आराधना पटेल, रवि, ममता, मानवेन्द्र आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment