
कोंच-उरई । विगत एक दशक से गरीबों को नित्य प्रति भोजन कराने का संकल्प लेकर आगे बढ रही यहां की समाजसेवी संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति अब नये कलेवर में सामने है, अभी तक बल्दाऊ धर्मशाला में चल रहा संस्था का कार्य अब धनुताल रोड पर मलंगा नाला के किनारे निर्मित उसके निजी भवन में स्थानांतरित हो गया है। मकर संक्रांति के दिन रविवार को एक छोटा और बिल्कुल सादा समारोह आयोजित कर भवन प्रवेश का कार्यक्रम संपादित हुआ और नगर व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने वहां पहुंच कर इस आयोजन को बहुत ही खास बना दिया।

समाजसेवी शिवकुमार मिश्रा की अध्यक्षता, प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर के मुख्य आतिथ्य तथा अवकाश प्राप्त रेलवे भर्ती बोर्ड चंडीगढ के चेयरमैन प्रेमनारायण वर्मा, पूर्व पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि रहे विज्ञान विशारद सीरौठिया, सभासद अनिल पटैरया, सभासद दंगलसिंह यादव, शिक्षाविद् द्वय श्रीकांत गुप्ता, गजराजसिंह सेंगर के बिशिष्टï आतिथ्य में संजोये गये इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परोपकार से बड़ा और कोई धर्म नहीं है, जिसके मन में गरीबों के लिये पीड़ा है और उनकी मदद के लिये जिनके हाथ उठते हैं, सही मायने में वे ही सच्चे समाज सेवक हैं। संस्था के संयोजक कढोरेलाल यादव ने कहा कि न केवल नगर या क्षेत्र बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी इस संस्था का सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं और गरीबों के भोजन वस्त्रादि का भी समुचित प्रबंध सभी के सहयोग से अनवरत जारी है। शिक्षक रामशंकर छानी ने ‘ऐसी कमाई कर लो जो संग जा सके..Ó के माध्यम से दान और परोपकार का महत्व बताया, कवि नरेन्द्र मित्र ने भी अपनी रचनाओं का केन्द्र परोपकार ही रखा। संचालन राजीव रेजा ने किया। रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर प्रमोद लोहिया, रामबाबू अग्रवाल, अंबरीश रस्तोगी, दिवंगत पत्रकार राजीव तलवाड़ की मां सरला तलवाड़ आदि ने गरीबों को भोजन और वस्त्र प्रदान किये। इस अवसर पर केके मिश्रा, देवेन्द्र द्विवेदी, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, डॉ. दिनेश उदैनिया, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, राजेन्द्र दुवे, केशव बबेले, राजीव अग्रवाल सहित तमाम लोग मौज्ूद रहे।
संस्था की हर तरह से मदद में आगे आ रहे लोग

गरीबों को नित्य भोजन और समय समय पर वस्त्रादि की पूर्ति तो समाज के लोगों के सहयोग से चल ही रहे हैं, भवन निर्माण से लेकर भवन परिसर में स्थापित मंदिर के निर्माण और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा जैसे कार्यों में भी लोगों की बढचढ कर हिस्सेदारी काबिले तारीफ है। भवन निर्माण के निमित्त देवेन्द्र द्विवेदी, हाजी सेठ नसरुल्ला, कढोरेलाल यादव, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, बसंत माहेश्वरी, देवेन्द्र-देवेश यादव मोंठ ने एक एक लाख का आर्थिक सहयोग दिया तो वहीं राजेन्द्र-अशोक माहेश्वरी ने डेढ लाख की राशि दरिद्र नारायण सेवा समिति के नये भवन के निर्माण के निमित्त प्रदान किये हैं। इसके अलावा संस्था परिसर में अवस्थित भगवान रामेश्वर के मंदिर निर्माण में रामराजा निरंजन सिकरी ने डेढ लाख, श्रीकांत गुप्ता व प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह ने इक्यावन-इक्यावन हजार की सहयोग राशि प्रदान की है। अनीतासिंह-उपवनकुमार सिंह ने भगवान के श्रीविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा करा कर पुण्य लाभ अर्जित किया है।







Leave a comment