कोंच-उरई । एक दारूखोर पति ने शराब पीकर अपनी ही पत्नी को इतना धुनक दिया कि उसने पुलिस की शरण में पहुंच कर पति के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलादेवी पत्नी करन जाटव निवासी गांधीनगर कोंच ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार को उसका पति शराब पीकर आया और अकारण ही उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। उसकी शिकायत यह भी है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उसे आये दिन पीटता रहता है। पुलिस ने पति के खिलाफ एनसीआर में मुकदमा लिख लिया है।







Leave a comment