कोंच-उरई । पारिवारिक विवाद में रविवार को एक भतीजे ने अपने ही चाचा की लाठियों से बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। इलाज के लिये निजी अस्पताल में ले जाये गये चाचा को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तिलक नगर निवासी अख्तर पुत्र शुबराती का अपने प्रतिष्ठान स्थित मियांगंज में किसी बात को लेकर उनके ही भतीजे रियाज अहमद पुत्र घसीटे से विवाद हो गया। रियाज ने अख्तर की लाठी डंडों से बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिये अख्तर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।







Leave a comment