
कोंच-उरई । राज्य स्तरीय मिसेज ब्यूटी कांटेस्ट में कोंच की बेटी शिवम पांडे ने बाजी मारते हुये उपविजेता का खिताब हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा उसे बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। शिवम ब्लॉक नदीगांव के तूमरा प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है।
एलीट इंडिया ब्यूटी पेजेंट तथा महिला सशक्तिकरण के लिये कार्य करने बाली संस्था रिवाज फाउंडेशन आगरा के तत्वाधान में सुसदन आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय डिवालिसियस मिसेज यूपी 2017 ब्यूटी पेजेंट में बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर अध्यापिका कार्यरत श्रीमती शिवम पांडे (सौम्या) उपविजेता रहीं। उनको कई टाइटिल जैसे मिसेज परफेक्ट, मिसेज ब्यूटीफुल बॉडी आदि खिताबों से नवाजा गया। उन्होंने अपने जिले के तीन ताज जीते। इसी के साथ आगामी मई माह में होने बाली मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में भी जगह बना ली है। गौरतलब है कि इस पेजेंट में यूपी के विभिन्न महानगरों से चालीस से भी अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया था जिनमें अधिकांश मॉडलिंग की विजेता थीं या अपने जिलों में होने बाली सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता थीं। उनके बीच शिवम ने पहले ही प्रयास में अपनी जगह बना ली जो कोंच जैसे छोटे से कस्बे के लिये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इसका श्रेय वे अपने परिवार के लोगों के साथ ही अपने पति अनुपम त्रिपाठी को देतीं हैं। उनका कहना है कि इन लोगों ने उन्हें हमेशा ही आगे बढने के लिये प्रोत्साहित किया। चूंकि वे शिक्षा विभाग से जुड़ी हैं, सो उनकी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान में अपनी सशक्त भूमिका निभाने की है।







Leave a comment