उरई। राजकीय वाहन चालकों ने गुरुवार को प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर एक दिवसीय विशेष सामूहिक अवकाश लेकर लोक निर्माण विभाग स्थित कार्यालय से शांति मार्च कलेक्ट्रेट तक निकाला और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा।

राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष नसीम खान और महामंत्री महाराज सिंह पाल ने बताया कि वे लोग मुख्य रूप से सारे देश के राजकीय चालकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग मौलिक नियुक्ति का ग्रेड 1900 रुपये के स्थान पर 2000 रुपये लिपकीय संवर्ग के सामन करने की है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सरकारी गाड़ी का बीमा, गाड़ी की सफाई का भत्ता देने, सरकारी वाहनों का दुरुपयोग बंद करने और निजी गाड़ियों को विभागों में चलाने पर रोक की भी मांग की गई है।

शांति मार्च में सीताराम शर्मा, गंगा प्रसाद, मथुरा प्रसाद, अर्जुन पाल, मुकेश, नरेश, राजू, बृजमोहन आदि दर्जनों राजकीय वाहन चालक शामिल थे।

Leave a comment