
उरई। एक किलो वाट के घरेलू ग्रामीण कनेक्शन का 6 महीने का बिल विभाग ने 48 हजार रुपये से अधिक भेज दिया। बिजली विभाग की इस मनमानी से विकलांग उपभोक्ता को गहरा सदमा लगा। गुरुवार को उसने अस्त-व्यस्त हालत में जिला मुख्यालय पर आकर शिकायत की।
बिजली विभाग द्वारा निरीह उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करके अत्याचार किया जा रहा है। इसका एक नमूना आज सामने आया। बोहदपुरा निवासी सुदाम कुशवाहा विकलांग हैं। उन्होंने एक किलो वाट का घरेलू कनेक्शन कराया है। उनके यहां उपभोग के नाम पर मात्र तीन बल्ब जलते हैं। लेकिन गत दिनों विभाग ने उन्हें 6 महीने का बिल 48730 रुपये भेज दिया तो उनके होश फाख्ता हो गये। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर जांच कराने का आश्वासन उन्हें दिया।







Leave a comment