उरई। कालपी में गुरुवार को हाइवे पर ट्रक ने युवक को रौंद डाला। अस्पताल पहुंचाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
कालपी में बाईपास हाइवे पर बकेवर इटावा निवासी सतीश चंद्र (20वर्ष) पुत्र मुन्नी लाल जरूरी सामान खरीदकर सड़क पार कर रहा था। तभी कानपुर से उरई की तरफ बांस लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। सतीश ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया। हादसे के बाद आनन-फानन में क्रेन बुलवाकर उसे ट्रक के पहिए के नीचे से निकाला गया। सरकारी अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले राशनकार्ड से उसकी शिनाख्त की गई।







Leave a comment