उरई। जिले में भी कूड़े से बिजली बनाने का सुनहरा मंसूबा बांधा जा रहा है। कोटरा में चिन्हित स्थान पर जिले भर का कूड़ा इकटठा किया जायेगा। इस कूड़े से बिजली बनाने का संयत्र स्थापित होगा।
नगर पालिका उरई के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो रही है। जिसमें 10 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। नगर पंचायत की 17 एकड़ जमीन कोटरा में डंपिंग ग्राउंड के लिए तय की गई है। कूड़े से बिजली और खाद बनाने का काम होगा।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय की उरई नगर पालिका तक के कूड़े के लिए डंपिंग ग्राउंड अभी तक तैयार नही हो पाया है जबकि पिछले 10 वर्षों से शासन द्वारा इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। नतीजतन शहर का कूड़ा आबादी वाले क्षेत्रों में फेका जाता है जो कि महामारी का कारण बन सकता है। अब कूड़े को लाभादायी निर्माण परियोजना से जोड़ा गया है तो शायद यह जरूरत पूरी हो जाये और उरई के नगर वासियों को भी दुर्गंध से राहत मिल जाये।






Leave a comment