सिरसाकलार –उरई । अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने यहाँ तीन थानों का अर्दली रूम आयोजित कर विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की और थानाध्यक्षों को इस बाबत कड़े निर्देश दिये ।
उन्होने वांछितों की गिरफ़्तारी में तत्परता दिखाने और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी । जालौन सर्किल के उपाधीक्षक संजय शर्मा , सिरसा एस ओ जाकिर हुसैन , प्रभारी निरीक्षक जालौन विनोद मिश्रा और कुठौंद एस ओ प्रमोद कुमार मौजूद रहे ।






Leave a comment