कालपी-उरई। जिला अंधता निवारण समिति के सौजन्य से कानपुर स्थित डा. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों ने स्थानीय रोज बर्डस पब्लिक स्कूल में रविवार को निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जिसमें 142 रोगियों का परीक्षण किया गया।
इस दौरान 63 रोगियों को आपरेशन के लिए समिति के वाहनों द्वारा कानपुर ले जाया गया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. सुमन्त साहू, डा. आलोक तिवारी, डा. संजय कुमार, डा. सौम्या चतुर्वेदी, वैष्णो देवी चतुर्वेदी ने रोगियों का परीक्षण और उपचार किया।
हरमोहन सिंह यादव, अफजल खान, जयंती मिश्रा, शिशुपाल सिंह, डा. आरपी दीक्षित आदि ने शिविर में विशेष योगदान दिया। शिविर संयोजक मनोज चतुर्वेदी ने आखिरी में सभी का आभार जताया।






Leave a comment