कालपी-उरई। सोमवार को बसंत पंचमी पर मदारपुर गांव स्थित दरगाह एवं व्यास मंदिर के परिसर में परंपरागत मेले का आयोजन गंगा-जमुनी संस्कृति की खुशबू बिखेरेगा। इस मेले में हिंदू और मुसलमान दोनों ही धर्मों के लोग पूरी श्रद्धा के साथ जुटेगें।
इस दौरान हजरत मदार साहब की मजार के गुम्बद के ऊपर साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक स्वरूप सफेद झंडे को लहराया जायेगा। गौरतलब है कि यह गुम्बद कालपी कस्बे से तीन किलोमीटर दूर यमुना नदी के तट पर स्थित है।
इसी क्रम में पास में ही वेद व्यास मंदिर में व्यास जयंती का आयोजन होगा। जिसके दौरान निषाद समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक समर सिंह ठेकेदार ने बताया कि व्यास ज्ञान मेला को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Leave a comment