
उरई। शहर में यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है। बस स्टैण्ड के पास सोमवार को भीषण जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। 40 मिनट तक यह एंबुलेंस नही निकल सकी जबकि मरीज की हालत गंभीर थी।

शहर में जाम लगने की समस्या का निदान नही हो पा रहा। इसमें डग्गामारी का भी बड़ा योगदान है। बस स्टैण्ड के पास जहा बसों की रेलमपेल रहती है वहीं डग्गामारी में चलने वाली टूरिस्ट बसें, वी जीपें भी घमासान मचाये रहती हैं। इन पर कार्रवाई न कर पाना पुलिस की क्यों मजबूरी है यह सभी को पता है। आज इसी के कारण झांसी मोड़ पर माही पैलेस के सामने जाम लग गया जो काफी देर चला। एक एंबुलेंस तक इसमें फंसी रही।
कालपी बस अडडा के सामने भी जाम लगा रहना आम बात हो गई है। जबकि यहां जजी का क्षेत्र पड़ता है। सोमवार को यातायात सुचारू रखने के लिए स्वयं यातायात प्रभारी को जजी के सामने खड़े होकर मोर्चा संभालना पड़ा। लेकिन यहां भी असल समस्या यह है कि गैरकानूनी तौर से चल रहे टूरिस्ट बसों के स्टैण्ड को हटवाने में पुलिस और परिवहन विभाग क्यों दिलचस्प नही दिखा रहा। कालपी बस स्टैण्ड पर भी डग्गामार जीपों की भरमार रहती है जिन्हें चालान का कोई खौफ नही रहता। उधर अन्ना मवेशी भी जाम का सबब बन रहे हैं। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के सामने कलेक्ट्रेट रोड पर अन्ना गायों के कारण आज जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।






Leave a Reply