
उरई। नेशनल हाइवे पर टैंपो जैसे वाहनों की धमाचैकड़ी खत्म नही हो पा रही। जबकि यह साधन शहर के अंदर आवागमन के लिए हैं। हाईवे पर इनका चलना खतरे से खाली नही है। आये दिन इसके चलते हादसे होते रहते हैं लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा इस पर कोई गौर नही किया जा रहा है।

इसी के चलते आज झांसी रोड पर बड़ागांव के पास सवारियों से ओवरलोड टैंपो पलट गया। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये। ज्यादातर घायल मोहल्ला पाठकपुरा के निवासी हैं। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। इसी बीच एक घायल महिला की मौत हो जाने की खबर है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इनमें से एक महिला की हालत चिंताजनक होने के कारण उपचार के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया।






Leave a comment