सिरसा कलार-उरई । छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कोड़ा किर्राही निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र सरमन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । दमरास के चौधरी शंकर सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अंगद सिंह तोमर ने एक छात्रा की शिकायत पर उसके बारे मे न्यामतपुर चौकी इंचार्ज वीर प्रताप को बताया जिसके बाद उन्होने तत्पर कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया । शैलेन्द्र खुद भी बृज किशोर विष्णु कुमार महाविद्यालय मे बी एससी द्वितीय वर्ष का छात्र है । पुलिस ने उसे वाकायदा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।






Leave a comment