
उरई । कालपी में हाईवे पर गल्ला मंडी के पास बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को रौंद डाला जिससे कस्बा के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी बलदेव (35वर्ष )पुत्र किशन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठा विवेक (20वर्ष ) मेघनाथ गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर किया गया है । हादसे के बाद ट्रक भाग निकला । पुलिस भागे ट्रक का पता लगा रही है ।






Leave a comment