उरई। सीवर सफाई के दौरान हादसों में कई मजदूरों को अकाल जान गंवानी पड़ गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार सबक लेने को तैयार नही हैं। अभी भी बेवस सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतार दिया जाता है।

गुरुवार को शहर में भी यह नजारा लोगों के देखने में आया। नीलम लाज के सामने ठेकेदार द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई कर्मचारियों से सीवर साफ कराया जा रहा था। इस मार्ग की गिनती शहर के व्यस्ततम मार्ग में होती हैं। इसके बावजूद ठेकेदार पर अधिकारियों का कोई खौफ नही दिखा। उसकी इस जुर्रत से लोग हैरत में पड़ गये। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव भग्गूलाल बाल्मीकि ने ठेकेदार के इस कृत्य पर गंभीर आपत्ति जताई है और जिला प्रशासन को भी सफाई कर्मचारियों के जीवन के साथ खिलवाड़ से बाज आने की हिदायत दी है।

Leave a comment