उरई। जालौन में चल रही बराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में 30 जनवरी को प्रदेश स्तरीय बालीवाल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
जालौन के नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय उक्त प्रतियोगिता में बरौर कानपुर देहात और मैनपुरी स्पोर्टस हास्टल के अलावा जिले की प्रतापपुरा व न्यामतपुर आदि की बालीवाल टीमें भाग लेगीं। उन्होंने कहा कि जनपद की जो अन्य टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक हों वे समय पर अपनी इंट्री करा दें।






Leave a comment