कालपी-उरई । गुरुवार को स्थानीय नगर में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाने के बाद विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रैली निकाली गई जिसमें मतदान के लिए नागरिकों को जागरूक करने वाले नारे लगाते हुए छात्र-छात्राएं एमएसबी इंटर कालेज पहुंची।

उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र ने मतदाता जागरूकता रैली को तहसील से रवाना किया। नगर शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र शर्मा, बद्री प्रसाद झा, बृजभूषण तिवारी की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता रैली शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई एमएसवी इंटर कॉलेज मे पहुंची। हाथों में स्लोगन लिए छात्र-छात्राएं मतदान के प्रति जागरुक करते हुए चल रही थी। एमएसवी इंटर कॉलेज के परिसर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपलाधिकारी सतीश चंद्र ने कहा कि सभी लोग मतदान करने अपने-अपने मतदान केंद्र जरूर जाया करें। इससे योग्य प्रत्याशी का चयन होता है तथा क्षेत्र का विकास होता है। इस अवसर पर तहसीलदार सालिकराम, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, नायब तहसीलदार हरप्रसाद, आदि मौजूद रहे। गोष्ठी में अच्छे कार्यों का प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment