उरई। बहुजन समाज पार्टी की बैठक 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के आवास पर होगी जिसकी अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि करेगे।

उक्त बैठक में मुख्य अतिथि गंगाचरण दिनकर पूर्वमंत्री/बुंदेलखंड,कानपुर जोन इंचार्ज एवं नौशाद अली बुंदेलखंड, कानपुर जोन इंचार्ज तथा लालराम बुंदेलखंड जोन होगे। बैठक में जिला जोन इंचार्ज एवं जिला कमेटी, तथा विधानसभा कमेटी, नगर, नगर पंचायत कमेटी, पूर्व पदाधिकारियों समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी उपस्थित होगे।

Leave a comment