उरई। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत जनपद हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के निर्धारित विधुत कनेक्शनों के लक्ष्यों की पूर्ति माहवार अनिवार्य रूप से करायें।
उक्त बात जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सौभाग्य योजना समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री जी की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके अन्तर्गत उनकी मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे उन गरीब परिवारों को विधुत कनेक्शन उपलध कराये जायें जिससे उनके घरों में भी रोशनी की व्यवस्था हो जाये और वह भी आम नागरिको की भांति विधुत का उपभोग कर सके। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता, अधिशसी अभियन्ता प्रथम, द्वितीय को निर्देश ेिदये कि वह कार्यदायी संस्था के ऊपर दबाव बना कर कार्य कराये और डीपीआर के अनुसार विधुत सामग्री लगवायें यदि कोई भी कमी पाई जाती है तो कार्यदायी सस्था का भुगतान रोक दिया जाये और इनके कार्यों की जांच कराई जाये। कार्यदायी संस्था केईआई के जिला मैनेजर को स्पष्ट निदेश दिये कि क्वालिटी में कोई भी हेराफेरी न करें अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही फरवरी 2018 के अन्त तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों के 9000 कनेक्शन पूर्ण करायें। विधुत किट पर्याप्त मात्रा में उपलबध होती रहे। इसके साथ ही शिविरों के आयोजन के माध्यम से प्राप्त हो रहे विधुत कनेक्शन आवेदन पत्रों पर उसी दिन या अधिकतम दूसरे दिन अनिवार्य रूप से विधुत कनेक्शन कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसपीसिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह अति.मजि. विकास कश्यप अधीक्षण अभियन्ता विधुत किशन सिंह अधिशासी अभियन्ता प्रथम सुभाष सचान, द्वितीय तरनवीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित विधुत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।






Leave a comment