
0 अध्यक्ष व् अधिशाषी अधिकारी द्वारा फीता काट किया उद्घाटन नगरवासियो ने की प्रशंसा
0 नगर को स्वच्छ सुंदर करने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा-जमीर आलम
कदौरा(उरई )। कदौरा बस स्टैंड में मुसाफिर व् नगरवासियो के लिए शौचालय व् पेयजल बड़ी समस्या रही है जिसके लिए वर्तमान में सर्वप्रथम तबज्जो देते हुए सार्वजनिक शौचालय एवं पेयजल का निर्माण व्यवस्था कर सौगात दी गयी जिसका आज उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जमीर आलम, अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार व वरिष्ठ लिपिक मैथलीशरण द्वारा फीता काट उद्घाटन किया गया। मौजूदा नगरवासियो द्वारा उक्त समस्या से निजात पाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि आज उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कदौरा द्वारा नगर बस स्टैंड की मूल भूत समस्या सार्वजनिक शौचालय व् पेयजल टंकी का निर्माण उद्घाटन फीता काट किया गया जिसमे अध्यक्ष जमीर आलम अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार, वरिष्ठ लिपिक मैथली शरण सहित सभासद शाने रजा द्वारा किया गया एव लिपिक मैथिल शरण द्वारा बताया गया कि नगर में बस स्टैंड निवासी बट्टन खान, शकील शारंग, खुशनसीब खान,राजू यादव,महेंद्र सिंह आदि लोगो द्वारा कई बार मुसाफिरों के लिए पेयजल व् शौचालय को लेकर समस्या व्यक्त की गयी थी कि आवागमन करने वाले मुसाफिर व् लोग पानी व् शौचालय के लिए भटकते रहते है और बड़ी किल्लत का सामना करना पड़ता था जिसको गौरतलब करते हुए नगर पंचायत व् भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन द्वारा प्रयास कर उक्त निर्माण का आदेश दिया गया और बस स्टैंड में स्वच्छ पेयजल टंकी एवं सार्वजनिक शौचालय भवन का निर्माण नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया जिससे अब कोई भी मुसाफिर को समस्या नही झेलनी पड़ेगी वही मौजूद बस स्टैंड वासियो द्वारा कहा गया कि लम्बे समय से नगर की एक बड़ी समस्या से निजात मिल गयी है अब कोई भी बहिन बेटी व् मुसाफिर को समस्या का सामना नही करना पड़ेगा वही मौजूद अध्यक्ष जमीर आलम व् अधिशाषी अधिकारी शुशील कुमार द्वारा कहा गया कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी वही मौजूद शिवकुमार गुप्ता,खुशनसीब खान,मजीदखान मोनू निगम, कृपाशंकर अहिरवार, पाठक जी, सहित वार्ड सभासद शाने रजा व् अन्य सभासद के अलावा नगर की जनता द्वारा उक्त पहल पर धन्यवाद दिया गया। वही नगर पंचायत द्वारा कहा गया कि लोगो की समस्याओ में नाला निर्माण व् बारात शाला,हैण्डपंप व अन्य विकाश सुविधाओ को अति शीघ्र व्यवस्थित किया जायेगा।






Leave a comment