
रामपुरा(उरई )। माधौगढ क्षेत्र के ग्राम डिकोली में टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने किया। जिसमे आनंदेश्वर क्रिकेट क्लब द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्ष शिवम सिंह व उपाध्यक्ष विनीत सिंह, शक्तिसिंह, माइकल आदि।
टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे रामपुरा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने खेल की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। खेल प्रतियोगिताएं अच्छी मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। चूंकि किक्रेट का खेल अपने देश का लोकप्रिय खेल है। इस खेल में प्रतिभागी तभी आगे बढ़ सकते है जब उनमें लगन एवं निष्ठा हो। उन्होेंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर परभाजपा नेता राजकुमार सिंह (बड़े भाई), सुशील शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment