रामपुरा(उरई )। नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने तय कर लिया प्यास बुझाने के स्थान पर अगर वार्ड सदस्यों के साथ नगर के लोगों का सहयोग व आशीर्वाद रहा तो गर्मी मे नगर रामपुरा आरओ का ठंडा पानी चिन्हित जगहों पर उपलब्ध कराया जाएगा। जैसे नरसिंह भगवान मंदिर रामपुरा सराफा बाजार किला रोड मलिन बस्तियों में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे अभी तक नगर व ग्रामीणों हैडपंप और हाट बाजार का प्यास बुझाने का सहारा लेना पड़ता था। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक नगर रामपुरा स्वच्छता में भी कुछ अलग हटकर कार्य कर रही है और एक बैठक में बताया था कि अभी तक बीस साल से लगभग पानी पीने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। नगर रामपुरा में प्रतीक्षालय का सुंदरीकरण और प्रतीक्षा लोन मैं अधूरी पड़ी व्यवस्था उसे शीघ्र मरम्मत करवा कर रहे गरीबों को उचित व्यवस्था कराई जाएगी प्रत्येक प्रतीक्षालय में पंखों की व्यवस्था कराई जाएगी जिसमें नगर रामपुरा अधिशासी अधिकारी क्क् सिंह ने पूर्ण सहयोग करने को कहा है बैठक में वरिष्ठ लिपिक शिवकुमार बाबू व कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार शाहिद खान इमरान खान ब्रहम प्रकाश रामलला संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment