कदौरा(उरई )। कदौरा क्षेत्र में हमेशा की तरह जारी अवैध खनन पर बीती रात ट्रेनिंग से लौटे इंस्पेक्टर अशोक उपाध्याय द्वारा की गयी कार्यवाही मुंह पर तमाचा की तरह है क्यों कि इन माफियाओ को पुलिस का डर तनिक मात्र भी नही था क्यों कि ये सत्ताधारीयो की सह पर ही अवैध खनन को अंजाम देते है। दिन भर थाने में घूमते और रात में खनन चोरी लेकिन पुलिस की निगाह टेढी होते ही आखिर हवा में उड़ने वाले माफियाओ को जमीन पर रेंगना मुश्किल पड़ गया। वही बीती रात दो बालू ट्रैक्टर सीज कर चालको को सम्बंधित धाराओ में जेल भेजा गया है वही चतेला का एक माफिया अभी पुलिस की ग्रिफ्त से दूर है ।

ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र में अवैध खनन किसी से छिपा नही है क्यों कि वर्तमान में इसकी खीर कुछ सत्ताधारी कार्यकर्ता भी चाटने में जूटे है जिसके कारण पुलिस को भी कही न कही मात खानी पड़ रही थी लेकिन बीती रात 15 दिन की ट्रेनिंग से लौटे कदौरा इंस्पेक्टर द्वारा जाल बिछाकर क्षेत्र में खनन चोरी कर रहे 2 बालू ट्रैक्टरों को चालक सहित दबोच लिया गया जिसमे एक ट्रैक्टर पाली निवासी नरेश का जो कि यमुना की रेत चोरी कर जा रहा था वही दूसरा ट्रैक्टर मुख्तार कदौरा का जो कि बेतवा से बालू चोरी कर जा रहा था सूचना पर अलग अलग क्षेत्र में निरीक्षक द्वारा आदेश कर दबोच लिया गया एव थाने ले आया गया पकड़े गए चालक नरेश पुत्र देवीदयाल पाली व् अहसान पुत्र इस्लाम खां फरहामपुर के खिलाप मामले में धारा 379,411 खनिज अधिनियम,सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधि के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज कर चालको को जेल भेजा गया इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि कदौरा क्षेत्र में मेरे होते हुए अवैध खनन नही होने दिया जायेगा बावजूद कोई खनन चोरी करते पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्सा नही जायेगा फिलहाल वर्तमान समय् माफियाओ के मुताबिक खनन चोरी की चटनी सत्ताधारियो की सह पर माफिया चाट रहे है जिसमे चतेला व् कदौरा के माफिया प्रमुख है अब उक्त माफिया वास्तव में भाजपाइयों की सह पर खनन कर रहे य पार्टी को बदनाम कर रहे इसकी कोई ग्यारंटी नही ले सकता लेकिन कई बार पुलिस कार्यवाही के बाद भी उक्त माफिया खनन चोरी बाज नही आये इससे कोई न कोई सवाल पैदा जरूर होता है फिलहाल पुलिस द्वारा खनन बन्द करवाने की बात कही गयी।

 

Leave a comment