उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के पास दो बाइकों की हुयी भिडंत में एक का चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर के मुहल्ला मोहनपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ खान 45 वर्ष पुत्र रहूप खान बाइक से सवार होकर चुर्खी की ओर जा रहा था तभी आरटीओ कार्यालय के पास सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गयी जिसकी चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जिसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।







Leave a comment