उरई । शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को अचेत अवस्था में लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी जबकि महिला को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है।मृतक युवती का नाम प्रीति 16 वर्ष पुत्री चन्द्रप्रकाश निवासी मुहल्ला इंदिरा नगर कोतवाली उरई बताई जा रही है। जबकि दूसरी महिला पुष्पा देवी 55 वर्ष पत्नी परमेश्वरी निवासी ग्राम गोपालपुरा थाना माधौगढ़ बताई जा रही है जिसका उपचार झांसी मेडिकल कालेज में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतक युवती के परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराये ही शव को अस्पताल ले गये।







Leave a comment